फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला सहित 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी आज देंगे पूरक परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

कुछ दिन पहले हरियाणा बोर्ड ने 12वीं ओपन का परीक्षा परिणाम जारी किया था। इस दौरान बोर्ड ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला समेत छह छात्रों का परिणाम रोक दिया था। 10वी कक्षा में अंग्रेजी विषय में पास न होने को मुख्य वजह बताई गई। बोर्ड के नियमानुसार 10वीं में अंग्रेजी पास होने वाला परीक्षार्थी ही 12वीं पास कर सकता है। उस नियम के तहत परिणाम को रोक लिया गया था।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा बुधवार को होगी। बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा में अंग्रेजी पास नहीं होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी परीक्षा देंगे। उनकी परीक्षा सिरसा के आर्य समाज रोड स्थित आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 बजे होगी। प्रदेशभर में 110 परीक्षा केंद्रों पर 45121 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से 57 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


ओपी चौटाला ने परीक्षा के लिए उम्र के हिसाब से लिखने के लिए सहयोगी मांगा है। साथ ही उनके हाथ पर भी चोट लगी हुई है। बोर्ड ने उनकी मांग पर लिखने के लिए सहयोगी को मंजूर कर दिया है। डीएलएड सहित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के 45121 विद्यार्थी 18 और 19 अगस्त को परीक्षा देंगे। इसके साथ ही दोपहर की शिफ्ट में डीएलएड की परीक्षा होगी।

पूर्व सीएम का सहित छह छात्रों का रोका गया था परिणाम
शिक्षा बोर्ड की तरफ से पिछले दिनों 12वीं की ओपन का परिणाम 34 फीसदी नंबर देते हुए जारी किया था। परिणाम जारी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला सहित छह छात्रों का परिणाम रोका गया था। इसकी मुख्य वजह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित बाकी परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी से परीक्षा पास नहीं की थी। शिक्षा बोर्ड के नियमानुसार दसवीं में अंग्रेजी पास होने वाला परीक्षार्थी ही 12वीं पास कर सकता है। उस नियम के तहत परिणाम को रोक लिया गया था और अब बुधवार को होने वाली परीक्षा में पूर्व मुख्यमंत्री परीक्षा देंगे।

डीएलएड सहित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के 45121 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही दोपहर की शिफ्ट में डीएलएड की परीक्षा होगी। प्रदेशभर में 110 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नकल रोकने के लिए 57 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया है। - हितेंद्र कुमार, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें