फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कोरोना के 10 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मरीज मिले हैं और 49 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3892 हो गया है। हालांकि इनमें से 3749 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 133 सक्रिय मरीज है, जिनमें से 71 मरीज ग्रामीण और 62 मरीज शहरी क्षेत्र से है। जिले के 124 मरीज होमआइसोलेट है, जबकि नौ मरीजों को अस्पतालों में दाखिल करवाया है। शनिवार को कोरोना जांच के लिए एक हजार सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर तक आने की उम्मीद है। हालांकि जिले के 760 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है। कोरोना संक्रमित नौ मरीज अस्पताल में दाखिल है, जिनमें से दो को ईएसआई अस्पताल, दो को चुघ अस्पताल, एक को पीजीआईएमएस रोहतक, एक को दिल्ली और एक को नागरिक अस्पताल में दाखिल है। सीएचसी धनाना में 10, सीएचसी कैरू में 14, सीएचसी लोहारू में 14, सीएचसी मानहेरू में 15, सीएचसी मीरान में चार, सीएचसी तोशाम में नौ और सीएचसी जमालपुर में पांच सक्रिय मरीज हैं।
सुरक्षा नियमों का पालन
जिले में शनिवार को कोरोना के 10 नए मरीज आए हैं। कोरोना की सैंपलिंग लगातार की जा रही है और आम जन को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें