फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को काबिल बनाने पर मिलेगा पुरस्कार

Fri, 28 Feb 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं को कुशल बनाने, स्कूल न जाने वाले बच्चों और अर्धकुशल युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने, लड़कियों और महिलाओं को सशक्त करने के लिए ‘स्टार’ नामक नगद पुरस्कार योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना का पहला चरण प्रदेश में इस वर्ष एक अप्रैल से शुरू  किया जाएगा।
जिसके तहत आईटी, रिटेल, सुरक्षा, ऑटोमोटिव, स्वास्थ्य देखभाल जैसे क्षेत्रों में एक महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना को विद्यालयों में अध्यापन समय (रूटीन वर्क) के बाद चलाया जाएगा। दूसरे चरण में इस योजना के तहत अधिक कोर्सों और क्षेत्रों को लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्टार योजना के तहत अनुमोदित ट्रेनिंग देने वालों को राज्य के स्कूलों में ट्रेनिंग देने के लिए विभिन्न ट्रेड आवंटित किए जाएंगे।
इच्छुक प्रशिक्षण प्रदाता स्कूल प्रधानाचार्यों से संपर्क कर स्कूल में स्टार योजना के तहत ट्रेनिंग देने का अपने सर्टिफिकेट प्रस्तुत करेंगे।
ट्रेनिंग देने वाले अध्यापकों के माध्यम से स्कूल समय (रूटीन वर्क) के बाद, गर्मी की छुट्टी और अवकाश के दिनों में ट्रेनिंग देंगे।
आवश्यक उपकरण एवं लैब की व्यवस्था संबंधित स्कूल करेंगे, लैब के लिए कच्चे माल एवं अध्ययन सामग्री की व्यवस्था ट्रेनिंग देने वाले करेंगे।
उन्हाेंने कहा कि स्टार योजना के तहत कम से कम एक माह की ट्रेनिंग लेने और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा गठित क्षेत्रीय कौशल परिषद् की आकलन परीक्षा पास करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें