फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को बनाना चाहता था हवस का शिकार

Tue, 15 Oct 2013 09:19 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में एक सात वर्षीय बालिका से दुराचार करने का असफल प्रयास किया गया। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची की मां उसे घर पर छोड़कर किसी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर गई थी। मौका पाकर एक व्यक्ति मकान में घुस गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

आरोपी ने जबरन बालिका के साथ दुराचार का प्रयास भी किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर गली से गुजर रहा एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा। उसे देखकर आरोपी फरार हो गया। थोड़ी देर बाद बच्ची की मां भी वापस आ गई। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत सदर पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सदर पुलिस ने क्षेत्र के गांव से एक लड़की के गायब होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया उसकी 17 वर्षीय बेटी 13 अक्तूबर को शौच के लिए बाहर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लड़की की मां की शिकायत पर सदर पुलिस ने लड़की के गायब होने का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें