हरियाणा के जिला जींद की नरवाना सदर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ क रने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
नाबालिग को घर में अकेली पाकर पड़ोसी सोनू घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
लड़की ने मां के घर आने पर पूरी बात बताई। लड़की की मां जब लड़के के घर शिकायत लेकर पहुंची तो वह मारपीट पर उतर आया।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया।
जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।