फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से बुलाया स्कूल के बाहर, धुना

Tue, 15 Oct 2013 09:21 PM IST
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बाढड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को निजी विद्यालय के छात्रों को परीक्षा दिलवाने आए शिक्षक पर अज्ञात युवकों ने लाठी, डंडे से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक के हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को बारहवीं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार दोपहर बाद बीजेएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गागड़वास के विद्यार्थियों को परीक्षा दिलवाने आए शिक्षक अनिल कुमार को कुछ युवकों ने काम के बहाने विद्यालय से बाहर बुलाया और उसपर लाठी, डंडों से हमला कर दिया।

शिक्षक पर हमला होते देख वहां खड़े अध्यापक और ग्रामीण उसे बचाने दौड़ पड़े। इसपर हमलावर भाग खड़े हुए। घायल को पहले निजी अस्पताल और फिर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। बासड़ी निवासी शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानता है और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन प्रभारी देशराज का कहना है कि उन्हें अभी मामले की कोई सूचना नहीं है। पीसीआर को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें