फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप से नौ हजार लूटे

Tue, 26 Nov 2013 09:16 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के गांव हाट के निकट बीती रात बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाश फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन को बंधक बनाकर नौ हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, पर्स लूट मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सफीदों थाना पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने फिलिंग स्टेशन के सीसीटीवी की फुटेज खंगाला। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर चार बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बराहकलां के निकट कमला फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने पहुंचते ही गांव दरियापुर निवासी सेल्समैन नरेश कुमार पर पिस्तौल तान दी और उसे फिलिंग स्टेशन के अंदर ले गए।
विज्ञापन


उससे 8876 रुपये, दो मोबाइल और एक पर्स को लूट लिया। लुटेरे सेल्जमैन को फिलिंग स्टेशन के अंदर छोड़ फरार हो गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेल को खंगाला जा रहा है। सेल्समैन की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें