फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं, बुजुर्गों और अधिकारियों ने दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शपथ ग्रहण करते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर्बल पार्क से रविवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसे उपायुक्त विक्रम सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट की। दौड़ में बुजुर्ग, युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल विभाग के कोच और खिलाड़ी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व यूथ रैड क्रॉस के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन व अन्य लोगों ने भी दौड़ लगाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश 582 रियासतों के रूप में अलग-अलग टुकडों में बंटा हुआ था। उस समय भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता से ही संभव हो पाया था। उनकी गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे पर विश्व की सबसे उंची प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरा जीवन देश की एकता व विकास के लिए समर्पित किया है। सरदार पटेल के जीवन आदर्शों से शिक्षा लेकर सभी को भारत की शक्ति बढ़ाने, देश और समाज के उत्थान में अपना सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किए गए कार्यों से उन्हें लोहपुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर लगाई युवाओं ने दौड़
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी हर्बल पार्क से शुरू होकर शौर्य चौक, पुलिस लाईन रोड, गलैक्सी चौक, सेशन हाउस, जेल लैंड रोड से होते हुए वापस हर्बल पार्क के नदजीक संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीसी सचिन गुप्ता ने सभी के सहयोग की सराहना की। इस दौरान लड़कों, लड़कियों में जो प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, उन्हें उपहार देकर प्रोत्साहित करने का काम भी किया गया। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों को पर्यावरण का प्रतीक पौधा भेंट कर उनको सम्मानित करने का काम भी किया गया।
डाक कर्मचारियों ने किया मार्च पास्ट
अंबाला। अंबाला डाक मंडल द्वारा लौहपुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया स्त्रत्त्गया। अंबाला मंडल के डाकघर अधीक्षक अरुण गोयल व इस दिन का महत्व मनाया। इस दौरान डाककर्मचारियों द्वारा मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान अधीक्षक, निरीक्षक संजीव कुमार तथा निरीक्षक बृजेश कुमार के साथ जीपीओ अंबाला डिप्टी डाकपाल नरेश कुमार, सहायक डाकपाल मेल अंबाला नवनीत कुमार व अन्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की शपथ ली
अंबाला सिटी। एमएम इंटरनेशनल स्कूल सादोपुर में प्रधानाचार्य डॉ. निशा शर्मा के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्य राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। प्रति वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए शपथ ली गई। विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी को इस दिन का महत्व बताया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर्बल पार्क से रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाते उपयुक्त विक्रम सिंह - फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें