फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ। वाटिका ढाबा के पास शनिवार देर रात निजी काम से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में श्रवण कुमार ने बताया कि वह किला मोहल्ला नजदीक अलक नाथ मंदिर जिला बरैली उतर प्रदेश का निवासी है। अभी वह किराये के कमरे में रह रहा है। उसका भाई दीपक कुमार एक कंपनी काला आम्ब में काम करने के लिए गया हुआ था। 19 जून को फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई दीपक का रात के समय एक्सीडेंट हो गया है। सूचना के बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा तो वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें