फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल की नोक पर युवक को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सैर कर रहे कानिक पर दो युवकों ने पिस्टल की नोक पर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। कनिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसको लेकर कानिक ने शर्मा ने चौकी नंबर पांच में मामला दर्ज करवाया है। कनिक शर्मा ने शिकायत में बताया कि वह शनिवार शाम को घर के बाहर सैर कर रहा था। दो युवक कुलविंद्र व एक अन्य आए और पहले उन्होंने उसका रास्ता रोका और फिर पिस्टल की नोक पर पहले मारना शुरू कर दिया और इस बीच उसने पिस्टल का एक हिस्सा उसके सर पर दे मारा। जब उसने शोर मचाया तो उसकी मां बाहर आई और उन्होंने आरोपी युवकों को वहां से भगाया। मगर जाते-जाते युवक उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर गए।
कानिक ने बताया कि वह भागोमाजरा जिला मोहाली पंजाब में पढ़ाई करता है और वहीं पर कुलविंद्र के साथ बहस हो गई थी। उसके बाद से ही वह रंजिश रखे हुए है और आज उसने मारने का भी प्रयास किया है। पुलिस ने कानिक शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि रामकुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें