फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दौड़ और खो-खो प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
​खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रबंधन। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। राजकीय विद्यालय छोटी कोहड़ी में मंगलवार को खंड नारायणगढ़ की अंडर-11 क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ और खो-खो प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के नन्हे खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांव छोटी कोहड़ी के सरपंच प्रतिनिधि मनविंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि मनविंदर सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। इनसे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना बढ़ती है। नोडल अधिकारी राज कुमार सैनी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर खेलों से जुड़ने से बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। प्राथमिक विभाग प्रभारी अमित धीमान ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता मुख्याध्यापक व नोडल अधिकारी राज कुमार सैनी ने की। इस मौके पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेनू भटनागर व सीआरसी भुरेवाला प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें