फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से पलंबर का हजारों का सामान ले उड़े कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव छपरा में निर्माणाधीन मकान से पलंबर कर्मी व उसके रिश्तेदार ने पलंबर का 60 हजार रुपये का सामान गायब कर दिया। मकान मालिक की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में गांव छप्परा निवासी सेवा सिंह ने बताया कि वह नया मकान बनवा रहा है। मकान का लेंटर डल चुका है। ठेकेदार के कहने पर मकान में पहले पलंबर का काम करवाना था। उसने गांव के सिंघ राम के कहने पर उसके मौसी के लड़के विकास उर्फ छोटू को काम पर बुला लिया।
विज्ञापन

अगले दिन विकास को लेकर इस्माईलाबाद और अंबाला से एक लाख 10 हजार रुपये का सामान ले आया। इसके बाद विकास व सिंघ राम दोनों ने मिलकर निर्माणाधीन मकान में काम शुरू कर दिया। वह शाम के समय अपने पुराने मकान में चला गया। अगले दिन सुबह जब वह अपने निर्माणाधीन मकान पर आया तो देखा कि दोनों आरोपी वहां नहीं थे। उसने जांच की तो मकान से पलंबर का लगभग 60 हजार रुपये का सामान गायब था। जब वह सिंघ राम के घर गया तो वह वहां नहीं था। इन दोनों ने मिलीभगत कर उसका पलंबर का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें