गांव जंडली में एक महिला छत से गिर गई। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। अस्पताल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सतवीर कौर पत्नी प्रदीप सैनी वासी जंडली है।
उधर संबंधित थाना प्रभारी राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक मृतका के ससुराल पक्ष और मायके की ओर से किसी प्रकार का बयान नहीं मिला है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतका के पति प्रदीप सैनी ने अस्पताल में बताया था कि सतवीर कौर छत पर गई थी। मोबाइल पर बात करते समय वह नीचे गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।