फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में हंगामा करने पर महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक महिला ने बुधवार को महिला थाने में जमकर हंगामा किया। कार में आई महिला ने गेट पर पैर मारकर शीशा तोड़ दिया और महिला होमगार्ड के अन्य मुलाजिमों से गाली-गलौज की। बलदेवनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी गई शिकायत में कैथ माजरी की सुमन लता के अनुसार वह महिला थाने में होमगार्ड कर्मी तैनात है। सदर थाने में तैनात एएसआई धर्मपाल ने मंगलवार को भगवा कपड़े पहने एक लड़की महिला थाना में छोड़ा था। वह उसकी निगरानी कर रही थी। एक महिला बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कार में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने थाने के गेट को जोर-जोर से हिलाया और पैर मारकर शीशा तोड़ दिया। उसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाती हुई कमरा नंबर पांच में आई। वहां पर वह और अन्य मुलाजिम बैठे थे। उसने सभी मुलाजिमों के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज किया। पूछने पर महिला ने खुद को विकास विहार की तलवीन कौर बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें