फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान से महिला बालियां लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोलां में सर्राफ की दुकान से महिला चोर 26 हजार रुपये की बालियों की जोड़ी लेकर फरार हो गई। यह सारी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार अमन ने बताया कि एक महिला युवक व युवती के साथ उनकी दुकान में आई थी।
विज्ञापन

महिला ने आते ही चांदी की बालियां दिखाने के लिए कहा। उन्होंने कई सारी बलियां मेज पर रख दीं। इसमें से महिला ने 26 हजार रुपये की बालियों की जोड़ी पसंद कर ली। इसकी एवज में वह उन्हें 10 हजार रुपये देने लगी। मगर, जब दुकानदार ने मना किया तो वहां से उठ कर चल गई। इसके बाद जब वह बालियां समेटने लगे तब देखा कि जो बालियों की जोड़ी उन्होंने पसंद की थी वह गायब थी। वह महिला बालियां लेकर फरार हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में चोरों की पहचान की है। पुलिस ने फुटेज की कॉपी ले ली है और एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें