फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का भुगतान न होने पर दोबारा देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) की बैठक शहजादपुर अनाज मंडी में हुई। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष रतनमान व अंबाला मंडल के अध्यक्ष बलदेव सिंह शेरपुर ने विशेष तौर पर शिरकत करते हुए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नारायणगढ़ शुगर मिल द्वारा किसानों की पेमेंट न किए जाने बारे चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि आने वाली 13 मई को शुगर मिल के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर सरकार ने या प्रशासन ने गन्ने की पेमेंट करवाने में सहयोग नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करने का 13 मई को ही ऐलान किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि मिल प्रशासन द्वारा किसानों के नाम जो कर्ज लिया था वह मिल द्वारा आज तक बैंकों को वापस नहीं किया गया। जिसके चलते किसान डिफाल्टर हो गए और इन किसानों का रिकॉर्ड भी खराब हो गया है। कोई बैंक इन किसानों को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि 18 मई को करनाल के गांव शोंकड़ा में राष्ट्रीय किसान अधिवेशन किया जा रहा है।
जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत सहित कई राज्यों के किसान नेता पहुंच रहे हैं। हरियाणा प्रदेश से इस अधिवेशन में 400 डेलिगेट्स भी पहुंचेंगे। इस अवसर पर नरमैल सिंह जिला अध्यक्ष अंबाला, ऋषिपाल बीबीपुर जिला सचिव, नरमैल सिंह तंदवाल ब्लॉक अध्यक्ष नारायणगढ़, कुलदीप उप मंडल अध्यक्ष, अरविंदर युवा जिला अध्यक्ष, चमन रसौर युवा उप प्रधान हरियाणा, गुरमैल , गुरजेंट सिंह बनोंदी, रितिक सैनी, नवीन गुज्जर, रोमी, सैंटी सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें