फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रक्षक की पिस्तौल छीनकर जानलेवा हमला और फायर करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सरकारी काम को बाधित कर जानलेवा हमला और हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रणधीर सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव उज्जलमाजरी और जसविंद्र सिंह निवासी गांव मुगलमाजरा के रूप में हुई। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रवित कुमार खनन रक्षक खान एवं भू-विज्ञान विभाग अंबाला ने ब्यान दर्ज करवाए थे। उनके अनुसार छह मई की रात वाटिका ढाबा गांव डेरा नारायणगढ़ के पास आरोपी कुलदीप, जसविंद्र, महिंद्र, भूरा, रिंकू, पोल्ला, प्रवीण, देवेन्द्र, विक्रम व सुरेंद्र उर्फ विक्की खनन कर रहे थे। ऐसा करने से रोकने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसका पिस्तौल छीनकर उस पर फायर करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने सात मई को थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में संलिप्त अन्य को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें