फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज वर्कशाप में जलभराव, कर्मचारियों को बीमारी का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला डिपो में रोडवेज की नई बसें, वातानुकूलित बसें शामिल हुई है तब से अंबाला डिपो पहले से ओर भी ज्यादा सशक्त हो गया है, धीरे- धीरे अपने आपको अपग्रेड भी कर रहा है, लेकिन बसों के लिए बनी रोडवेज वर्कशाप की बिल्डिंग की ओर कोई ध्यान देने नहीं दे रहा। वर्कशॉप में पानी निकासी को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि दो दिन पहले हुई बरसात का पानी अभी वर्कशॉप परिसर में खड़ा हुआ है। इस कारण चालक व परिचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बरसात होने के बाद वर्कशाप में जगह- जगह पानी भर जाता है। कई बार तो पानी वर्कशाप के गेट पर ही जमा रहता है।
पानी के बीच से ही चालक बसों को निकालने को मजबूर हैं, वहीं कर्मचारियों को डेंगू व मलेरिया का खतरा सता रहा है। अधिकारियों को कई बार पानी की समस्या से अवगत कराने के बाद अभी तक समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है। ऐसे में अब अधिकारियों ने वर्कशाप में जहां जहां पानी भरा है वहां पर मिट्टी डलवानी शुरू कर दी है। कई दिनों तक वर्कशाप में पानी खड़ा होने के कारण एक फीट ऊंची घास भी उग गई है।
विज्ञापन

ऐसे में घास के कारण मच्छर और कीट का भय भी कर्मचारियों को सता रहा है। दरअसल, अंबाला डिपो के पास 200 के करीब रोडवेज की बसें है। जिसमें से 50 बसें नारायणगढ़ सब डिपो के पास है और 150 के करीब बस अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप में हैं। इन बसों का दिन रात वर्कशाप में आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा वर्कशाप में करीब चार सौ के करीब कर्मचारी है। इसमें चालक- परिचालक व वर्कशाप में अन्य काम देखते हैं। जब भी वर्कशाप परिसर में पानी जमा होता है तो सभी कर्मचारियों की मुसीबतें ओर भी बढ़ जाती है।
वर्जन
वर्कशॉप परिसर का लैवल डाउन होने के कारण पानी निकासी नहीं है। वर्कशॉप नई बनाने का प्रपोजल है लेकिन आचार संहिता के चलते यह अटक गया है। पानी पर मिट्टी डलवाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

महेंद्र शर्मा, मैनेजर, रोडवेज वर्कशॉप अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें