फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीक मंडी में गांजा बेचने जा रहा था, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा बेचने जा रहे नशा तस्कर को एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नाकाबंदी के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास से काबू किया। कैंट थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो को सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा बेचने जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामदरबार मंदिर के पास नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को काबू कर तलाशी ली। उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह छावनी के की डेहा कॉलोनी का निवासी है। उसका नाम नीनू है। वह यह गांजा खटीक मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें