फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वर्कर यूनियन की चेतावनी, आगे तेज होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कार्यकारी अभियंता के तबादले को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए कार्यकारी अभियंता की ओर से लगातार कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों को नोटिस देने सहित चार्जशीट करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम लंबित रखा। इसके बाद उपभोक्ताओं से जुड़े कार्याें को किया गया। यह विरोध प्रदर्शन कैंट यूनिट के अंतर्गत सभी 6 सब डिविजन के कार्यालयों पर चल रहा है। धरना प्रदर्शन में आज नंबर 1 में यूनिट उप प्रधान मुकेश कुमार, नंबर 2 में उप प्रधान रोशन लाल, बब्याल में सह सचिव मुकेश शर्मा, इंडस्ट्री एरिया में सह सचिव मेहर दास, बराड़ा में सह सचिव गोविंद व केसरी में सह सचिव सोनी की अध्यक्षता में किया गया। इस संबंध में यूनिट अंबाला कैंट की एक अहम बैठक भी हुई। इसमें प्रधान सचिव और यूनिट कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अगले हफ्ते से विरोध प्रदर्शन को ओर तेज करने के लिए सहमति जताई गई।
धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व सर्कल सचिव रवि चौधरी ने कार्यकारी अभियंता कैंट की बदली के लिए यूनियन द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन किया। यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने सभी कर्मचारियों के एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर लिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे और झूठी पुलिस शिकायत की जा रही है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें