अंबाला। उद्धाटन से पहले ही अंबाला-जगाधरी रोड पर निर्मित नाइट फूड स्ट्रीट पर ग्रहण लग गया है। यहां से चोरों ने लगभग साढ़े चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। बाकायदा इस संबंध में ठेकेदार की तरफ से पुलिस को दर्ज करवाई गई हैं।
वहीं अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर भी नगर परिषद के साथ पत्राचार किया है ताकि यहां कर्मचारी की तैनाती हो सके और चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। नाइट फूड स्ट्रीट का निर्माण गांधी मैदान के साथ किया है। इसके निर्माण का ठेका लगभग एक करोड़ का था, लेकिन ठेकेदार ने इसे 86 लाख में तैयार कर दिया। इसकी जानकारी नगर परिषद में भी दे दी गई। लेकिन कुछ दिनों बाद इसमें चोरी का सिलसिला शुरु हो गया।
दुकानों के अंदर से भी सामान हुआ चोरी ः चोरों ने शौचालयों को अपना निशाना और यहां से नल सहित अन्य महंगा सामान चोरी कर लिया। इसी प्रकार दुकानों के अंदर से भी काफी सामान चोरी हो गया। जब ठेकेदार ने मौके का मुआयना किया तो चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई। हालांकि इस दौरान चोरी हुए सामान की जानकारी भी जुटाई जा रही है ताकि चोरी हुए सामान का सही आंकलन हो सके।
एक वर्ष पहले शुरु हुआ था काम ः मैट्रो सिटी की तर्ज पर अंबाला छावनी में भी नाइट फूड स्ट्रीट को तैयार किया गया है ताकि रात्रि के समय लोग यहां आकर मनपसंद व्यंजन का लुत्फ उठा सकें। यह कार्य नवंबर 2023 में शुरु किया गया था जोकि एक साल के अंदर पूरा किया गया। नाइट फूड स्ट्रीट में 60 दुकानें बनाई गई हैं। यहां लोगों के बैठने की सुविधा व शौचालय आदि का भी निर्माण करवाया गया है।
चार करोड़ ओर होंगे खर्च ः नाइट फूड स्ट्रीट में अभी कुछ और कार्य होने हैं। इसके साथ खाली पड़ी जगह पर पार्किंग का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी यहां बनाया जाना है। इसके अलावा सुंदरता को लेकर भी यहां टाइल्स सहित अन्य कार्य करवा जाने हैं। इस पूरे काम की लागत चार करोड़ के करीब है। नगर परिषद ने इसके लिए निविदा भी जारी की है ताकि सभी काम पूरे होने के बाद भी इसे लोगों के लिए शुरु किया जा सके।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ