फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेटर ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पूर्व सरपंच की प्रताड़ना से तंग आकर आनंद नगर निवासी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजन व्यक्ति को ईलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में आनंद नगर ए निवासी बीना ने बताया कि उसकी दूसरी शादी चार जनवरी 2010 को गांव अधोया निवासी गुरपाल के साथ हुई थी। वह 14 वर्ष से अपने पति गुरपाल व बच्चों के साथ आनंद नगर ए में रह रही है।
महिला के अनुसार सरंपच सौंतली खुर्द निवासी गुरमीत अपने फोन से उसके पति को लगातार फोन कर रुपयों की माग करता था। कई बार उसके पति से रुपये दिलवाने के बारे में तंग व परेशान करता था। जिस कारण उसका पति परेशान रहने लगा। जब महिला ने पति को बार बार डिप्रेशन में होने का कारण पूछा तो उसने बताया था कि गुरमीत ने वर्ष 2020 में अपने भाई को नौकरी लगवाने के लिए पांच लाख रुपये विजेंद्र को दिये थे। इसके एक साल बाद 2021 में विजेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी अब गुरमीत गुरपाल से पांच लाख रुपये मांग रहा है। इन रुपयों को दिलवाने में उसका कोई लेना देना नही था। गुरमीत पति को बार बार पांच लाख रुपये देने के लिये कहता था और न देने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

मंगलवार वह अपनी बेटी स्नेहा का दाखिला करवाने के लिए स्कूल में गई थी। शाम को वह और उसकी बहन आरती घर पर आए तो देखा कि पति गुरपाल जमीन पर पड़ा हुआ था और उल्टियां कर रहा था। यह देख परिवार के लोग गुरपाल को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने बताया कि पूर्व सरपंच सौतली खुर्द गुरमीत द्वारा बार-बार फोन करने की वजह से तंग व परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें