फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर न होने पर गुस्साए धनौरा के ग्रामीण

विज्ञापन
थाना के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
धनौरा गांव के रहने वाले भाजपा नेता अनिल जौहर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं ने थाने के बाहर धरना दिया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने उन पर आंबेडकर भवन में शिक्षा ग्रहण करने आई छात्राओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जब शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गुस्साए ग्रामीण और महिलाएं थाना भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। काफी देर तक जारी रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
युवती के प्रेम विवाह से जुड़ा है मामला
धनौरा गांव निवासी रीटा, नीलम, कमलेश, तारो देवी, गीता देवी आदि ने कहा कि गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से गांव में एक कंप्यूटर सेंटर है। इसमें गांव के युवक व युवतियां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। कुछ समय पहले इस सेंटर में पढ़ने वाली एक युवती ने किसी युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया गया था। इसके बाद युवती के परिजन सेंटर का संचालन करने वाले व वहां शिक्षा ग्रहण करने आईं छात्राओं के साथ अभद्रता करने लगे। महिलाओं ने कहा कि उसी परिवार का युवक अनिल जौहर व उस के परिजन लड़कियों पर कमेंट करते हैं। जिस कारण गांव की लड़कियों का वहां आना जाना दुश्वार हो गया है। गांव की महिलाओं का कहना था कि युवक अनिल जौहर उन्हें अपनी राजनीतिक पहुंच होने की बात कह कर धमकाता है।
विज्ञापन

महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप पर महिला हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
जब धनौरा गांव से ग्रामीण मुलाना थाना परिसर पहुंचे तो महिलाओं ने वहां मौजूद महिला हेड कांस्टेबल सतविंद्र पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया। जिस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी चंद्रभान ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया व महिला हैड कांस्टेबल को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया।
17 नवंबर को मेरे घर के बाहर कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट की थी। जिसका मुलाना थाना में मामला दर्ज है। ट्यूशन सेंटर चलाने वाले लोगों के नाम भी एफआईआर में है। इसलिए वह आरोपी अब रंजिशन महिलाओं का सहारा लेकर झुठी शिकायतें दे रहे हैं। शुक्रवार को भी महिला पुलिसकर्मी के बुलाने पर मैं थाना गया तो वहां मौजूद महिलाओं ने मुझ पर हमला बोल दिया।
- अनिल जौहर, भाजपा नेता।
धनौरा गांव से ग्रामीण थाना में अनिल जौहर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे थे। शिकायत के आधार पर अनिल जौहर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में एक महिला हेड कांस्टेबल को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

- चंद्रभान, प्रभारी थाना, मुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें