अगर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन उक्त मार्गों पर होता है तो यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी। उनके समय की तो बचत होगी और वहीं उन्हें आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का मौका भी मिलेगा। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा पूर्व में कई गई घोषणा के अनुसार पूरे देश में 90 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाना है। इसमें 34 का संचालन अलग-अलग रेल मार्गों पर हो चुका है और 56 ट्रेनों का संचालन अभी होना है।
अंबाला मंडल के अंब अंदौरा से नई दिल्ली के बीच ट्रेन नंबर 22447 व 48 का संचालन दोनों दिशाओं में हो रहा है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में भी अब वेटिंग टिकट की संख्या बढ़ने लगी है और यह ट्रेन यात्रियों को काफी पसंद आ रही है।
मौजूदा समय में नौ ट्रेनों का संचालन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की तरफ हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस, 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इन सभी ट्रेनों का ठहराव हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर है।
90 ट्रेनों का संचालन पूरे देश में होना है। 34 का संचालन हो चुका है। रेलवे ने प्रस्ताव मांगा है कि कौन-कौन से व्यस्त मार्गाें पर वंदे भारत का संचालन हो सकता है। इसके लिए बठिंडा और ऊना हिमाचल से हरिद्वार के बीच रेल मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन मार्गाें पर चलने वाली ट्रेनों का आंकलन, एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या और वेटिंग की स्थिति को भी देखा जाएगा। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।