फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: केंद्रीय गृहमंत्री शाह हरियाणा पुलिस को देंगे राष्ट्रपति फ्लैग, 14 फरवरी को करनाल में होगा कार्यक्रम

Wed, 08 Feb 2023 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

इस बात की जानकारी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दी है। 14 फरवरी को करनाल में कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं विज ने लोकसभा में राहुल के शब्दों पर विज आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति फ्लैग प्रदान करेंगे। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के गठन के बाद से पुलिस को पहली बार यह फ्लैग मिलेगा। लोकसभा में राहुल गांधी के अदानी और मोदी सरकार को घेरने के बारे में अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलते हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी का अदानी परिवार से अच्छा मेलमिलाप है। अदानी ने एक साक्षात्कार में खुद कहा था कि मुझे सबसे पहले जिसने बूस्ट किया है, वे राजीव गांधी थे। विज ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार है, इन्होंने अदानी से करार किया है, छत्तीसगढ़ में इनकी सरकार है, वहां भी करार है। विज ने कहा कि अगर अदानी इतना ही गलत है तो आपकी सरकारों ने करार क्यों किए।

खाली आदमी बोलता है ऐसी शब्दावली 
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक बयान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को धार्मिक नेता नहीं एक मामूली ठग कहने पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि ये पार्लियामेंट्री भाषा के सिद्धांत के विपरीत है, परंतु जब आदमी खाली हो जाता है तब वो इस प्रकार की शब्दावली का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें