फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ रहे दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। माता बाला सुंदरी मंदिर के पास बनी दुकानों में दो चोरों को मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ते हुए युवकों ने देख लिया। दोनों युवकों ने एक चोर को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए चोर को युवकों ने पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान विक्की वासी मनसुरपूर यमुनानगर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी नवीन राणा ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर दूसरे आरोपी आशीष निवासी रामगढ़ को रामगढ़ से धर दबोचा। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुलेर गिरी निवासी मारकंड़ा डेरा मुलाना ने बताया कि वह एमएम अस्पताल में दाखिल अपने रिश्तेदार को मिलने आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल को देवी मंदिर के पास बनी दुकानों के पास खड़ा कर गया था। रात करीब 12 बजे दो अज्ञात युवक उसकी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें