फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागो समारोह में नाच रही महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। जागो समारोह में नाच रही एक महिला का बाइक सवार दो बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में करीब 12 हजार रुपये की नकदी, सोने की दो अंगुठियां और मोबाइल आदि थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यमुनानगर के गांव चाहड़ी निवासी संतोष कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रविवार को अपनी भतीजी की शादी में नारायणगढ़ आई हुई थी। रात को लगभग साढ़े नौ बजे जागो समारोह चल रहा था। सभी लोग नाच रहे थे कि अचानक मुंह पर कपड़ा बांधे दो अनजान युवक अपनी मोटरसाइकिल पर आए। वे उनके हाथ में पकड़ा हरे रंग का पर्स छीन कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पर्स में तीन मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगुठियां व घर की चाबियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें