फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
अंबाला एसटीएफ पकड़े गए दोनों शूटर को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती हुई: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। एसटीएफ ने विदेश में छिपे अपराधी रोहित गोदारा के दो शार्प शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। टीम के अनुसार, पकड़े गए शूटर किसी वारदात की फिराक में थे और कैंट की शास्त्री कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे-44 पर निर्देशों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से विदेशी मार्का एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपियों में आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ थापा व राजस्थान के भरतपुर निवासी नितिन उर्फ जट्टा शामिल हैं। मंगलवार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथियों कानेर निवासी जेपी, जयपुर निवासी देवेंद्र और वीरेंद्र चारण ने हथियार देकर अंबाला भेजा था। इन्हें निर्देश दिए गए थे कि अंबाला पहुंचने के बाद इन्हें टारगेट के बारे में बताया जाएगा।
एसटीएफ ने समय रहते इन्हें पकड़ लिया। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों पर संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं 111 (2), 111(3), 111 (4) और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें