पुलिस द्वारा अफीम के साथ काबू किए आरोपी मंदीप व वीरपाल
- फोटो : Ambala
अंबाला। पंजाब के हंडेसरा से बुलेट पर अफीम बेचने छावनी आ रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान युवकों के पास से 180 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक हंडेसरा से छावनी सुभाष पार्क के पास अफीम बेचने आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने सुभाष पार्क के पास नाकाबंदी कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सामने से दो युवक बुलेट पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह व वीरपाल सिंह निवासी रानी माजरा मोहाली पंजाब के रूप में हुई।