फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लाखों रुपये के गबन मामले में पूर्व व तत्कालीन सरपंच सहित दो ग्राम सचिव नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। तलहेड़ी रागडांग गांव के विकास के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के मामले में गांव के पूर्व व तत्कालीन सरपंच सहित दो ग्राम सचिव पर मामला दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई तलहेड़ी रागडांग गांव निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर हुई है। आरोप है कि पंचायती रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है जिस कारण अभी भी गांव के विकास रुका पड़ा है। बराड़ा थाना पुलिस ने पूर्व सरपंच हरीश कुमार, तत्कालीन सरपंच रिंकू, ग्राम सचिव यशपाल, ग्राम सचिव अनुज पर विश्वासघात व सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

2020 को दी थी पीड़ित ने सीएम विंडो पर पहली शिकायत

शिकायतकर्ता गुरदीप ने बताया कि सन् 2020 में सीएम विंडो के माध्यम से बीडीपीओ बराड़ा को शिकायत दी थी कि तत्कालीन सरपंच हरीश कुमार ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया हुआ है। वह किसी भी तरह से रिकार्ड को नष्ट कर सकता है या जला सकता है, उससे रिकार्ड लेकर प्रशासन के पास सुरक्षित रखा जाए। उस समय तत्कालीन ग्राम सचिव यशपाल ने लिखित में बयान दिये थे कि रिकार्ड मेरे पास सुरक्षित है। उसके बाद सन् 2022 व 2023 में ग्राम पंचायत के रिकार्ड लेने बारे आरटीआई मांगी थी लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला व ना ही कोई रिकार्ड मिला था। फिर जिला पंचायत अधिकारी अंबाला से सूचना बारे आरटीआई मांगी थी वो भी जवाब नहीं मिला।
हरियाणा राज्य सूचना आयोग चंडीगढ़ से निर्देश पर हुई कार्रवाई

शिकायतकर्ता गुरदीप ने बताया कि जवाब न मिलने पर हरियाणा राज्य सूचना आयोग चंडीगढ़ को अपील डाली। उसके बाद आदेश मिले कि जिसने भी पंचायती रिकॉर्ड का नुकसान किया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि गांव के पंचायती रिकार्ड को आरोपियों ने नष्ट कर दिया है या फिर जला दिया है। क्योंकि अब तक भी मौजूदा सरपंच के पास ग्राम पंचायत का पूरा रिकार्ड नहीं है। जिस कारण से गांव के विकास में बांधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें