फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्मी क्षेत्र के तालाब में नहाते समय डूबे दो दोस्त, तीसरे ने तैरकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 30 से लेकर 37
विज्ञापन



आर्मी क्षेत्र के तालाब में नहाते समय डूबे दो दोस्त, तीसरे ने तैरकर बचाई जान
शोर मचाने पर पहुंचे सेना के जवानों ने पुलिस को दी सूचना, फिर परिजनों और लोगों की जुटी भीड़
गोताखोरों की मदद से निकाले गए दोनों शव, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया सिविल अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आर्मी क्षेत्र में बने पक्के तालाब में मंगलवार दोपहर को नहाने गए तीन दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक दोस्त साहिल तैरकर बाहर आ गया। मृतकों की पहचान छावनी स्थित गुलाब मंडी निवासी संजीव उर्फ बब्बू-18 और कर्ण-16 के रूप में हुई।
मृतक करण के चाचा मोहन लाल ने बताया कि तीनों बच्चे मंगलवार को दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे। कर्ण और संजीव तैरना नहीं जानते थे और अचानक गहराई में जाने के कारण डूब गए। वहीं साहिल ने तैरकर जान बचाई और बाहर निकलकर शोर मचाया तो सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पड़ाव थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। संजीव के पिता संजय मजदूरी का काम करते हैं जबकि संजीव खुद भी वेटर का काम करता था। वहीं कर्ण के पिता किशनलाल दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन

मृतकों के साथी और घटना के चश्मदीद साहिल ने बताया कि गर्मी बहुत थी इसलिए हम तीनों तालाब में नहाने के लिए चले गए। कर्ण और संजीव भी हमारे साथ थे, उन्हें मैंने समझाया भी था कि गहरे पानी में नहीं जाना है, मगर किसी को इसका अंदाजा नहीं लगा। मैं थोड़ा तैरना जानता था इस कारण से संघर्ष कर बाहर निकल आया। कर्ण और संजीव के नहीं दिखने पर मैंने शोर मचाया, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए छावनी के सिविल अस्पताल भिजवाया।


आर्मी क्षेत्र में दीवार फांदकर गए थे नहाने

जिस तालाब में तीनों दोस्त नहाने गए वह सैन्य क्षेत्र में पड़ता है। वहां किसी के आने जाने की अनुमति नहीं है। गेट पर सेना के जवान बैठे रहते हैं। ऐसे में तीनों दोस्त तालाब के पीछे जंगल से होते हुए दीवार फांदकर तालाब के पास पहुंचे थे। इसके बाद वहां पर नहाने लगे, मगर उन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका। इस कारण वे डूब गए। हैरानी की बात यह है जिस जगह बच्चे नहाने गए, वहीं पर एक चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ है जिस पर यह लिखा है कि यह तालाब बहुत गहरा है। इसके बावजूद वे चेतावनी को नहीं पढ़ सके और काल का ग्रास बन गए।





-

फोटो- 30

जैसा कि गोताखोर ने बताया

हमें बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। जनसुई हेड से हमारी टीम आर्मी क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद हमने सुरक्षा उपकरण पहनकर तालाब में खोजबीन शुरू की। तालाब को देखने पर पता चला कि यह 20 फीट गहरा है। काफी खोजने के बाद दोनों बच्चे कुछ दूरी पर तल में पड़े थे। उनको रस्सी में बांधकर बाहर निकाला गया। इसके बाद सीपीआर के माध्यम से बचाने की कोशिश की गई, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। -सोहन लाल, गोताखोर
विज्ञापन


-

घटना की टाइमलाइन

12 बजे- तीन दोस्त गुलाब मंडी से आर्मी क्षेत्र में नहाने पहुंचे

12.15 बजे- तालाब में कर्ण, संजीव और साहिल नहाने उतरे

12.25 बजे- साहिल को थोड़ा तैरना आता था तो वह बाहर निकल आया, कर्ण और संजीव डूब गए

12.30 बजे- इस हादसे में कर्ण और संजीव महज पांच मिनट में 20 फीट गहरे तालाब के तल में चले गए

12.30 बजे- साहिल ने शोर मचाकर सेना के जवानों को सूचित किया

12.45 बजे- पुलिस को सूचना दी गई

12.55 बजे- पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची

1.30 बजे- जंडली से तीन गोताखोर बुलाए गए

1.35 बजे- गोताखोरों ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद शवों को तालाब से बाहर निकाला

-



वर्जन-

तीनों बच्चे तालाब के पिछले क्षेत्र से तालाब में नहाने गए थे। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा बच गया है। पुलिस मामले को दर्ज कर पूछताछ कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। - सतीश कुमार, प्रभारी, पड़ाव थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें