फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार सवारों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, फिर कुचलकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों में जा रहे गोकलगढ़ निवासी बुजुर्ग को ब्रेजा कार में सवार दो नकाबपोशों ने पहले पीछे से टक्कर मारी और फिर कार से कुचल दिया। लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोकलगढ़ के रहने वाले 65 वर्षीय ठाकुर दास ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बीते शुक्रवार की शाम करीब पौने पांच बजे वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने खेतों में गया था, जहां से लौटते समय मोबाइल टावर के पास ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद कार सवार नकाबपोशों ने जानबूझकर उसे दुबारा कुचल दिया। इससे पैर, कंधे, कमर सहित शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में जांच अधिकारी मनजीत सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही कार की नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें