फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम आमदनी से परेशान होकर चुनरी से फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कम आमदनी से परेशान होकर व्यक्ति ने चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बरामदे में सो रहे पत्नी और बच्चे जब कमरे में गए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बलदेवनगर पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार और वर्तमान में सुुभाष नगर में रहने वाले 45 वर्षीय बुटेला नाथ के दो बच्चे हैं। दोनों अविवाहित हैं। पत्नी घरेलू काम करती है। लॉकडाउन के दौरान काम कम मिलने से वह काफी परेशान चल रहा था क्योंकि आमदनी कम थी और खर्चा ज्यादा। मजदूरी से परिवार चलाना मुश्किल लग रहा था। बुधवार की रात बुटेला कमरे में और बच्चे बरामदे में सो रहे थे। बरामदे का पंखा बंद होने के बाद परिवार जब कमरे में गया तब देखा कि उसने पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें