फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व की तरह संचालित होंगी ट्रेनें, आंदोलन की नहीं जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की किसा-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। हालांकि आंदोलन फिरोजपुर और अमृतसर क्षेत्र के आसपास हो सकता है। इसलिए ट्रेन परिचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होने की उम्मीद जताई गई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की हैै। वहीं पूर्व की तरह ही ट्रेनों का सही समय पर संचालन होगा। इसका हरियाणा क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता एके पूरवाल ने बताया कि रेल रोको आंदोलन को लेकर जानकारी नहीं है और न ही ट्रेन संचालन बाधित होगा। आगामी जो भी निर्देश आएंगे, उसका पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने खीरी लखीमपुर के दोषियों को सजा दिलवाने और टोल के बढ़े दामों को लेकर 20 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन करने का फैसला किया था। कमेटी के महासचिव ने सरवन सिंह पंधेर ने 10 दिसंबर को यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें