अंबाला छावनी में डिलक्स ढाबा के सामने लगा जाम।
- फोटो : Ambala
दो दिनों तक चली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। रविवार को सुबह के सत्र में 2913 में से 2444 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा शाम के सत्र में 1190 में से 1025 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर पूरी सख्ती बरती गई। जहां प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास 144 लागू की गई थी। वहीं फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों में पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह के सत्र में होने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी अल सुबह ही पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे ही परीक्षा केंद्रों के गेट खुले, वैसे ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया।
इस दौरान सबसे पहले परीक्षार्थियों के रोल नंबर चेक किए गए। इसके बाद उनकी जांच की गई। जांच प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा के समापन के करीब एक घंटे तक ट्विनसिटी में जाम की स्थित पैदा हो गई। इससे निपटने के लिए स्वयं पुलिस विभाग के पसीने छूट गए। मगर बाद में स्थिति में सुधार हुआ है।
यह रही परीक्षा की स्थिति
परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुबह की परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए थे। यहां पर प्रशासन की ओर से 2913 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से केवल 2444 उपस्थित रहे। जबकि 469 अनुपस्थित रहे। ऐसे ही शाम के सत्र के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। यहां 1190 परीक्षार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से कुल 1025 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
अंबाला छावनी में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जीएमएन कॉलेज के बाहर लाइन में लगी परिक?- फोटो : Ambala
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से पहले परिक्षार्थियों के दस्तावेजों को चैक करती कर्मी।- फोटो : Ambala