ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। शातिर ठग ने पीड़ित को फोन कर खाते की जानकारी ली, फिर ओपीटी पूछकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद अंबाला सदर पुलिस ने इस मामले में आरोपी ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर के गांव देवी नगर निवासी मिलखी राम ने बताया कि 15 सितंबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें शातिर ठग ने उससे उसके खाते की जानकारी ली। इसके बाद ओटीपी पूछकर उनके खाते से 1 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। संवाद