फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंटर यूनिवर्सिटी में अंबाला की तीन महिला बॉक्सर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। जालंधर में 14 मार्च तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए अंबाला की चयनित तीन महिला बॉक्सर रवाना हुई हैं। 48 किलोग्राम भार में जंडली निवासी जसलीन, 48 किलोग्राम में कैंटोनमेंट बोर्ड निवासी नितिका व 51 किलोग्राम में कल्पना दमखम दिखाएंगी। चयनित होने वाली बॉक्सरों में नितिका व कल्पना बहनें हैं। लंबे समय से तीनों खिलाड़ी अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में कोच संजय से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

कल्पना अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तो जसलीन व नितिका राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। ऐसे में तीनों खिलाड़ियों से पदक हासिल करने की उम्मीद जग गई है। हालांकि तीनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ती हैं लेकिन प्रशिक्षण कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें