फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 3 नए संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के तीसरी लहर के आशंका के बीच एक बार फिर कोरोना के नए केस मिलने लगे हैं। जिले में बुधवार को 3 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। अभी तक जिले में कुल 30 हजार 100 कोरोना के मरीज आ चुके हैं। इसमें से 29 हजार 580 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं इसमें बुुधवार को डिस्चार्ज हुआ एक मरीज भी शामिल है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण अभी तक जिले में 509 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5 लाख 45 हजार 180 सैंपल लिए गए हैं इसमें 4 लाख 66 हजार 947 आरटीपीसीआर और 78 हजार 233 एंटिजन किट से लिए गए हैं। जबकि अभी 2 हजार 116 रिपोर्ट के आने का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। इस समय 3 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें तीनों ही ऑक्सीन और वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें