फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कार्तिकेय की जीत के बाद अंबाला क्षेत्र से होगा तीन सांसदों का सीधा नाता 21-41-28

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा की जीत के बाद अब अंबाला से तीन सांसदों का नाता हो गया है। रतनलाल कटारिया अंबाला लोकसभा सीट से सांसद हैं, तो कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट सेसांसद नायब सैनी भी अंबाला के नारायणगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। वह नारायणगढ़ से विधायक भी रह चुके हैं। अब राज्यसभा सदस्य बने कार्तिकेय भी अंबाला से ही संबंध रखते हैं। उनकी माता अंबाला सिटी की मेयर हैं, तो उनके पूर्व मंत्री पिता विनोद शर्मा वर्ष 2005 से 2014 तक सिटी विधायक रह चुके हैं। अब तीन सांसदों की सक्रियता के बाद अंबाला में और अधिक विकास की उम्मीद बंधी हैं। उधर, कार्तिकेय की जीत के बाद विनोद शर्मा खेमे में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

कार्तिकेय शर्मा की विजय के बाद अंबाला नगर निगम में भी वे मनोनीत सदस्य हो जाएंगे। यानी उनकी माता शक्ति रानी मेयर पहले से हैं उनके हाउस में उनके पुत्र कार्तिकेय प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत हो जाएंगे। हरियाणा नगर निगम कानून 1994 की धारा 4(3) के अनुसार प्रदेश सरकार न केवल स्थानीय निगम क्षेत्र, जिस विधानसभा हलके एवं लोकसभा हलके के अंतर्गत पड़ता है, से निर्वाचित विधायक एवं लोकसभा सांसद को, बल्कि नगर निगम क्षेत्र में उस रजिस्टर्ड मतदाता (वोटर) को, जो संसद के ऊपरी सदन अर्थात राज्यसभा का सांसद हो तो उस नगर निगम के सदस्य के तौर पर मनोनीत करती है।
नारायणगढ़ क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी का कार्य देख रहे सोहनलाल के मुताबिक 2019 के बाद अब तक नायब सैनी ने क्षेत्र के विकास में काफी रुचि ली है। उन्होंने बड़ागढ़ में स्टेडियम, स्विमिंग पुल के निर्माण कार्य को शुरू कराया, जबकि उनके प्रयासों से ही नारायणगढ़ में 500 बिस्तर के अस्पताल के लिए जून 2022 में 130 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। वहीं नारायणगढ़ कालेज का जो ऑडिटोरियम कंडम हालत में था, तीन माह पहले ही डेढ़ करोड़ की लागत से नवीनीकरण का कार्य नायब सैनी द्वारा कराया गया है। वहीं नारायणगढ़ से रायपुर रानी तक फोरलेन का काम दो माह पहले शुरू कराया है, जबकि 2019 के बाद विभिन्न धर्मशालाओं के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को करीब 30 लाख रुपये की राशि नायब सैनी द्वारा जा चुकी है।
विज्ञापन

अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतनलाल कटारिया द्वारा 2014 से 2019 के बीच 704 विकास कार्यों पर 22.95 करोड़ की सांसद निधि खर्च हो चुकी है, जबकि पिछले दो साल में कोरोना की वजह से सांसद निधि का पैसा नहीं मिला था, लेकिन हाल में ढाई करोड़ का जो अनुदान मिला है, उसे क्षेत्र पर खर्च किया गया है। अब अगले वर्षों में कार्तिकेय शर्मा अंबाला क्षेत्र में सांसद निधि से कितना विकास कराएंगे इस पर सब की नजर लाजिमी होगी, क्योंकि उनके माता-पिता दोनों अंबाला क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें