फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाथ सेकते तीन झुलसे, चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
आग के कारण झुलसा पांच वर्षीय महेश। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ठंड से बचने के लिए आग में हाथ सेकते एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए तीनों को सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंडीगढ़ 32 में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बिहार निवासी 42 वर्षीय गुलशन कुमार और उसके पुत्र साढ़े तीन वर्षीय आनंद और पांच वर्षीय महेश की रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे में गुलशन के चेहरे और टांगे बुरी तरह से झुलस गई है तो वहीं मासूम आनंद और महेश के शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं। घायल गुलशन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अंबाला में काम करने के आया है। वह रेलवे ठेकेदार के साथ काम करता है। इन दिनों वह अंबाला के गांव भानोखेड़ी में रह रहा है।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने दोनों पुत्रों के साथ आग पर हाथ सेक रहा था। जब आग बुझ गई तो एक श्रमिक ने आकर आग बढ़ाने के लिए सुलगते हुई आग में तेल डाल दिया। तेल डालते ही आग का गुब्बार बन गया। इससे उसके दोनों पुत्र और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल में बर्न यूनिट फिर भी रेफर
सिटी नागरिक अस्पताल में तीन बेड की बर्न यूनिट भी बनी हुई है। यहां पर मरीजों को अलग से उपचार के लिए रखा जाता है। लेकिन फिर भी आग से झुलसे मरीजों को चिकित्सक रेफर कर रहे हैं। वहीं आईसीयू यूनिट भी बनकर तैयार है लेकिन निर्देशों के बिना अभी उसे भी इस्तेमाल में नहीं लिया जा रहा है। जबकि आईसीयू यूनिट बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में बर्न यूनिट बनाई गई है। जिसे नियमित इस्तेमाल में लाया जाता है। मरीजों को यहां पर आइसोलेशन में रखा जाता है। इसलिए इन दिनों यूनिट को बंद रखा गया है। सिर्फ गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को ही रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल

आग के कारण झुलसा पांच वर्षीय महेश। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें