फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में तीन एकादशी, मिलेगा शुभ फल

विज्ञापन
विज्ञापन
एकादशी तिथि को धार्मिक रूप से अहम माना जाता है। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष नवंबर महीने में तीन एकादशी होंगी। ज्योतिष गिरीश आहूजा ने बताया इस महीने 1, 15 और 30 नवंबर को एकादशी हैं।
विज्ञापन

एकादशी तिथि का आरंभ 31 अक्तूबर दोपहर 2.28 बजे से 1 नवंबर दोपहर 1.22 तक होगा। धार्मिक रूप से एक महीने में तीन एकादशी तिथियों का आना बहुत शुभ माना जा रहा है। इस महीने भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तों को एकादशी के दिन लक्ष्मी-नारायण की उपासना करनी चाहिए।
नवंबर के महीने में बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। महीने की शुरुआत में बुध 2 नवंबर को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जहां मंगल और सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। बुध के गोचर से तुला राशि में तीन ग्रहों की युति होगी। इसके बाद बुध ग्रह 21 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस युति से कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। खासकर उन कारोबारियों को जो सरकार के साथ जुड़कर कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

बुध का परिवर्तन विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तन लेकर आएगा। यह युति 16 नवंबर तक बनी रहेगी। 16 नवंबर को सूर्य भी तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 21 नवंबर को बुध भी इसी राशि में गोचर करेंगे। केतु पहले से ही वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इसलिए 21 नवंबर को एक बार फिर तीन ग्रहों की युति वृश्चिक राशि में होगी। सूर्य-बुध-केतु की यह युति मिले जुले फल प्रदान करेगी।
विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
तीन ग्रहों की युति के कारण सूर्य ग्रहण बनेगा। इसके कारण सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मेष मिथुन, सिंह, कन्या, धनु राशि वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही गुरु ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु इस महीने 20 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में गुरु का राशि परिवर्तन लोगों के रुके हुए विवाह में आ रही रुकावटें में लाभ देगा। इससे पारिवारिक और करिअर क्षेत्र में अनुकूल फल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें