फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा से माथा टेक घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में परिवार के साथ माथा टेकने के बाद घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पंजोखरा पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरविंद्र सिंह ने बताया कि वह बलदेव नगर, अंबाला शहर का निवासी है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। रविवार को वह अपने पिता मंजीत सिंह व माता कुलविंद्र कौर के साथ मोटरसाइकिल पर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेकने के बाद वह तीनों पंजोखरा साहिब बस अड्डा पर पहुंचे तो हरविंद्र सिंह ने बाजार में भीड़ होने के कारण अपनी माता कुलविंद्र कौर को एक अन्य मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर बैठा दिया। इसके बाद वह अपनी बाइक पर पिता को साथ लेकर मां कुलविंद्र की बाइक के पीछे चल पड़ा। वशिष्ट धर्म कांटा के पास बरनाला मोड़ पर पीछे से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने उसकी माता की बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक चालक व उसकी मां कुलविंद्र सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार युवक दूसरी साइड पर गिरने से घायल हो गया और उसकी माता सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया कुलविंद्र कौर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें