फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर चौक से बैरिकेड्स चोरी करते हुए तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव नगर पुलिस ने गश्त के दौरानसुल्तानपुर के पास रखे बैरिकेड्स को चोरी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी की पहचान व्हीलर चालक फौजी निवासी मनमोहन नगर अंबाला शहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस शुक्रवार देर रात गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने थ्री व्हीलर को तेज गति से दौड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर थ्री व्हीलर का पीछा किया और मोटर मार्केट पीर बाबा अंबाला शहर के पास थ्री व्हीलर को रोककर पूछताछ की। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर थ्री व्हीलर चालक व एक आरोपी महिला मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी थ्री व्हीलर चालक फौजी निवासी मनमोहन नगर अंबाला शहर व दो अन्य महिलाओं को मौके से थ्री व्हीलर में लदे चोरी किए गए बैरिकेड्स सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में केस दर्ज का लिया।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें