फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से घायल कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी काबू, दो बाइक व चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड के पास युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने हत्या का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस गुरमीत निवासी गांव खैरा, विशाल उर्फ पंजाबी निवासी गांव पसियाना जिला पटियाला पंजाब और सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी गांव टगेंड़ियां को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक व चाकू भी बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
शिकायतकर्ता सर्वजीत सिंह निवासी गांव बलाना ने 12 मई को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि 12 मई को बस स्टैंड अंबाला शहर में आरोपी अंकुश, सौरव, गौरव व सुखी ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से घायल कर हाथापाई करते हुए ईंट मारी और जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें