फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया के लिए तैयार अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर अंबाला तैयार है। रविवार को जीटीसीसी गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी की टीम ने जिम्नास्टिक हॉल और ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निरीक्षण करते हुए दोनों स्टेडियमों को तैयारियों के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

जीटीसीसी की चेयरपर्सन अमर ज्योति व अन्य ने संबंधित अधिकारियों को कुछ निर्देश दिए है। इमसें मुख्य रूप से शौचालय में सुधार करने और पीछे की ओर सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि 5 मई से शुरू होने वाली जिम्नास्टिक व स्वीमिंग की खेलो इंडिया यूथ की गेम्स को सुचारू रुप से चलाया जा सके।

Koo App

#KheloIndiaYouthGames2021 के रंग में रंगेगा हरियाणा। 4 जून को पंचकूला की धरती से होगा खेलों के महाकुंभ का आगाज। #themesong #KheloIndia

View attached media content

- SANDEEP SINGH (@flickersingh) 16 May 2022

विज्ञापन



बता दें कि इससे पहले भी टीम की ओर से खेलों की तैयारियों को लेकर दौरा किया गया था और तब टीम की ओर से जिम्नास्टिक के लिए अतिरिक्त सामान मंगवाने की बात रखी गई थी, जो कि रविवार को पहुंचना शुरू हो गया है और अभी और सामान भी लाया जाएगा। इसी जांच के लिए मुख्य रूप से टीम आई थी। इसके अलावा टीम की ओर से अन्य व्यवस्थाएं भी जांची गई थी।
रिदमिक जिम्नास्टिक के लिए बैडमिंटन हॉल को चयनित किया गया है। कोच ने बताया कि रिदमिक जिम्नास्टिक के लिए एक अलग से मैदान की आवश्यकता होती है। इसीलिए रिदमिक जिम्नास्टिक के लिए बैंडमिंटन हॉल को चयनित किया गया है। वहां पर व्यवस्थाएं बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, ताकि खेलों तक मैदान को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाए।
टीम के निरीक्षण के दौरान फेडरेशन सदस्यों ने ऑल वेयर स्वीमिंग पूल में जल्द से फर्नीचर पहुंचाने की मांग की है। इस समय स्वीमिंग पूल पूरी तरह से तैयार है, अब खेलों में किस तरह से व्यवस्था बनाई जाए और बैठने इत्यादि की व्यवस्था इसके लिए ही फेडरेशन सदस्यों ने फर्नीचर की मांग की है। टीम ने भी जल्द ही व्यवस्था बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
टीम ने जिम्नास्टिक हॉल, स्विमिंग पूल, हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी डायरेक्टर सत्य मलिक व अन्य मौजूद रहे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कोच भी व्यवस्था बनाने के लिए बातचीत की। टीम ने जिम्नास्टिक हॉल में शौचालयों की बेहतर व्यवस्था कराने, हॉल के पीछे से रास्ता तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तरीय ऑल वेदर स्विमिंग पूल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खिलाड़ियों को ठहरने, बैठने, खाने व पीने की व्यवस्था बारे जानकारी मांगी। इसके पश्चात उन्होंने सुभाष पार्क के निकट स्थित बैडमिंटन हॉल का भी निरीक्षण किया।
जैसे-जैसे खेलो इंडिया यूथ गेम्स पास आ रही है। उसी तेजी के साथ ही खिलाड़ी भी अपनी खेलों को ओर बेहतर करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। खास कर जिम्नास्टिक के खिलाड़ी दिन रात बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं, इससे कि अपने हॉम टॉऊन में पदक हासिल करते हुए अंबाला का नाम चमका सकें। कोच भी अतिरिक्त समय बच्चों की तैयारियों पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द ही खेलो इंडिया गेम्स शुरू हो जाएंगे, उससे पहले ही सभी स्टेडियम की तकनीकी जांच कर रहे हैं, ताकि खेल सुचारू रूप से हो सकें।
अमर ज्योति, चेयरपर्सन, जीटीसीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें