फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से हजारों की नकदी, पांच तोला सोना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पड़ोसी के घर गई महिला के घर के ताले तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े 70 हजार रुपये की नकदी और पांच तोले सोना चोरी कर लिया। थाना बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह ने बताया कि वह सेठी इन्क्लेव शहर का निवासी है। मंगलवार दोपहर दो बजे उसकी माता किरण कौर घर पर ताला लगाकर निजी से पड़ोसी के घर गई थी। वह पांच बजे घर आई तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी 70 हजार रुपये की नकदी और पांच तोले सोने के जेवर गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें