फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर 10 हजार रुपये ले उड़े चोर

विज्ञापन
दुकान में हुई चोरी की जानकारी देती महिला व युवक - फोटो : Ambala
विज्ञापन
(अंबाला) मुलाना। मुलाना देवी मंदिर मार्ग पर पंचायत भवन के पास एक इलेक्ट्रिकल की दुकान के गल्ले से दो युवकों ने 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। दोनों युवकों ने दुकान पर मौजूद दुकानदार की बुजुर्ग माता को सामान लेने के लिए बातों में लगाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात शनिवार दोपहर बाद दिनदहाड़े घटित हुई। चोरी करने आए युवकों की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुलाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मुलाना के रहने वाले दुकान मालिक मनीष गुप्ता की माता कौशल्या देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह दुकान पर थी व उनका बेटा अपने निजी काम से गया हुआ था। करीब साढ़े 3 बजे दो युवक दुकान में आए व एक इलेक्ट्रिक बोर्ड की मांग करने लगे। जिसे लेने पर युवक ने बुजुर्ग महिला को 2 हजार का नोट दिया। महिला ने खुले पैसे न होने की बात कही। मगर, युवक ने कहा उनके पास यही नोट है। बुजुर्ग महिला गल्ला खोलकर बकाया देने लगी। कौशल्या देवी के अनुसार इसी दौरान उनमें से एक युवक ने लाइट मांगी। जिसे देने के लिए महिला उठी व युवक ने उसे दूसरी लाइट देने की बात कहकर बातों में उलझाया। वहीं दूसरे युवक ने गल्ले से दस हजार रुपये उठा लिए। जिसके बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रफू चक्कर हो गए। दोनों युवक दुकान से बाहर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए है। सूचना पाकर मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची व कार्रवाई में जुई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें