फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्किंग में नहीं लगेगी रेहड़ी-फड़ी, 400 कपड़ा व्यापारियों ने जताई असहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन व रेहड़ी-फड़ी संचालकों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि करीब 400 कपड़ा व्यापारियों ने रेहड़ी-फड़ी को पार्किंग में लगाने पर असहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि अगर पार्किंग नहीं रहेगी तो ग्राहक मार्केट में आएगा ही नहीं।
विज्ञापन


वहीं कपड़ा व्यापारियों के भारी भरकम खर्चे, लोन व वर्कर आदि का वेतन का भुगतान करना इस मंदी के दौर में बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में पार्किंग में रेहड़ी फड़ी संचालकों को जगह देना बहुत कठिन है। साथ ही कपड़ा मार्केट में जगह चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं कि इस मामले में राजनीति करने वाले चुनाव के समय वोट मांगने न आएं। ऐसे में रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन इस मामले को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति बना सकती है। वहीं 11 सदस्यों की कमेटी का गठन भी किया गया, वह कमेटी ही धरना प्रदर्शन की रणनीति तय कर रही है।

इस विवाद में अंबाला मेयर शक्ति रानी शर्मा ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों से बातचीत कर समस्या के समाधान पर चर्चा की थी। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि सिटी बस स्टैंड में बनी पार्किंग के कुछ हिस्से में रेहड़ी लगाने की प्रावधान रखा जाए, ताकि पार्किंग की जगह भी रहे और वे कारोबार कर भी सकें। मेयर शक्ति रानी शर्मा ने होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर इस समस्या का समाधान निकालने के बारे में उनसे चर्चा की। होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कपड़ा मार्केट में प्रतिदिन 500 से 600 गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हो रही हैं। यह पार्किंग भी प्रर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

मार्केट में कारोबार नहीं तो वर्कर नहीं

होलसेल कपड़ा मार्केट के करीब 400 कपड़ा व्यापारियों ने पार्किंग में रेहड़ी-फड़ी न लगाने को लेकर अपनी सहमति जताई है। स्थानीय व्यापारियों ने तर्क देते हुए कहा कि यदि कपड़ा मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं तो ग्राहक मार्केट नहीं पहुंचेगा। बाजार में कारोबार नहीं तो वर्कर भी नहीं आएंगे।
-मोहन गोयल, कार्यकारिणी अध्यक्ष, होलसेल कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।


रेहड़ी-फड़ी संचालकों को जरूरतों को पूरा करने में मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। रेहड़ी-फड़ी संचालक अपने रोजगार के लिए जगह चाहते थे, बस स्टैंड की पार्किंग में प्रतिदिन काफी जगह खाली पड़ी रहती है। जिसमें दोनों काम हो सकते हैं, पार्किंग के साथ-साथ रेहड़ी फड़ी लगाने की जगह भी बन सकती है।
विज्ञापन

-रामदास, प्रधान रेहड़ी-फड़ी संचालक यूनियन, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें