फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद के बाहर कांग्रेसियों का धरना, राज्यपाल के नाम ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के दिशा-निर्देशानुसार एकत्रित कांग्रेसियों ने नप के बाहर चार घंटे धरना दिया।
विज्ञापन

आमजन को सरकारी कार्यालयों में आने वाली कई तरह की समस्याओं के लिए सुबह 10 से दो बजे तक प्रदर्शन हुआ। जन समस्याओं के लिए कांग्रेसियों ने नगर परिषद के प्रशासक सतेंद्र सिवाच को राज्यपाल के नाम मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के पूर्व पार्षद और युवा नेता परविंद्र सिंह परी ने कहा कि सरकार की विभिन्न तरह ही जन विरोधी नीतियों के कारण अंबाला सदर की जनता बुरी तरह से त्रस्त है। प्रॉपर्टी आईडी से लेकर नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) और फैमिली आईडी में हो रखी गलतियों को ठीक कराने के लिए लोगों को सुबह से शाम तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
बावजूद इसके उनका कोई काम नहीं हो पाता है। परी ने कहा कि सरकार को एनडीसी को वापस लेकर आम जनता को एक राहत देनी चाहिए। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जैन और पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल ने कहा कि कैंट में सभी सड़कें बुरी तरह से टूटी हैं। कैंट में कोई एक भी ऐसी सड़क नहीं है, जिस पर गड्ढे न हों। बल्कि कई सड़कें तो पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं। जैन ने कहा कि कई ठेकेदार अपना काम बीच में छोड़कर जा चुके हैं और खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें