बराड़ा। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर जश्न मना रहे युवकों के बीच डीजे बंद कराने के लिए मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित संजीव कुमार ने थाने में दर्ज करवाई है।
शिकायत में संजीव कुमार ने कहा कि 20 नवंबर की रात को कृषि कानून वापस होने की घोषणा के बाद वह डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच कुछ युवक आए और डीजे बंद करने की बात करने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया। इसके बाद जब वह वापस घर जाने के लिए निकले तो रास्ते में अमरजीत सिंह, अवतार सिंह व मन्नी ने सड़क पर रोक लिया और मार पिटाई शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।